टेलीविजन इंडस्ट्री और वेब सीरीज में काम कर अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री ने भी बताया है कि वो भी कास्टिंग काउच का शि’कार हो चुकी हैं। ये अभिनेत्री हैं मल्हार राठोड हैं। मल्हार ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी आपबीती सुनाई है।

उन्होंने अपने शुरुआती अनुभव को साझा करते हुए बताया कि उन्हें कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा हिन्दुस्ताम टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मल्हार ने बताया कि कई साल पहले जब वो इंडस्ट्री में नई थीं, तब उन्होंने कास्टिंग काउच का सामना किया था।

अभिनेत्री ने बताया कि एक 65 साल के प्रोड्यूसर ने उन्हें टॉप उतारने को कहा था। मल्हार उस समय इंडस्ट्री में नई थीं। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि उन्हें अब क्या करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वो उस दौरान काफी डर गई थीं।