प्रमुख डीटीएच सेवा प्रदाता कंपनी टाटा स्काई ने अपनी नई सर्विस Tata Sky Binge+ को भारत में पेश कर दिया है। Tata Sky Binge+ एक एंड्रॉयड सेटटॉप बॉक्स है। टाटा स्काई बिंज प्लस में एंड्रॉयड का सपोर्ट होने के कारण यूजर्स इस सेटटॉप बॉक्स के जरिए सैटेलाइट चैनल और ओटीटी एप्स जैसे अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स देखने का मौका मिलेगा।

इसकी कीमत 5,999 रुपये है, हालांकि टाटा स्काई बिंज प्लस की सेवा फिलहाल केवल नए ग्राहकों के लिए ही है।
इसके अलावा इसके साथ हॉटस्टार, ZEE5 और SunNXT जैसे एप्स प्री-इंस्टॉल्ड मिलेंगे।
इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 का सपोर्ट है। कंपनी ने अपने इस सेटटॉप बॉक्स के बारे में कुछ खास जानकारी अभी नहीं दी है। इसके साथ मिलने वाले रिमोट में गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट मिलेगा। ऐसे में आप बोलकर टीवी को कंट्रोल कर सकेंगे। ओटीटी एप्स को देखने के लिए इंटरनेट का भी सपोर्ट मिलेगा।
