स्वरा पर राज शांडिल्य ने किया भ’द्दा कमेंट,अभिनेत्री ने दिया जवाब

बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर आए दिन अपने किसी न किसी ट्वीट की वजह से वि’वादों में रहती हैं। ऐसी ही एक कोशिश की ड्रीम गर्ल के निर्देशक राज शांडिल्य ने तो स्वरा ने जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी।

राज शांडिल्य ने स्वरा पर निशाना साधते हुए लिखा था- “सस्ती चीजों पे ध्यान न दें, “स्वरा भास्कर” से महंगा “एक अखबार का नाम” बिकता है।” इस बात का जवाब स्वरा ने अपने ही अंदाज में दिया।

स्वरा ने भी ट्वीट करते हुए लिखा- अगली बार रोल ऑफर करने और आपकी फिल्म के ट्रेलर को शेयर करने की रिक्वेस्ट वाले मैसेज भेजने के पहले आप भी ‘सस्ती हरकतों’ के बारे में थोड़ा सोच लेना। गुड लक सर।

addस्वरा के इस ट्वीट पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। किसी ने उन्हें दोबारा ट्रोल करने की कोशिश की तो कई उनके सपोर्ट में खड़ा दिखा। इसके बाद राज शांडिल्य ने स्वरा भास्कर से माफी मांगते हुए भी एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- मेरी बात यदि आपको ठीक नहीं लगी तो दिल से माफी।

राज शांडिल्य ने आगे लिखा- एक गुजारिश आपसे भी है कि आप भी किसी के बारे में कुछ बोलने से पहले सोचा करें चाहे वो देश हो लोग हों या फिर कोई व्यक्ति विशेष। रही बात मेरी तो अगली बार रोल ऑफर जरूर करूंगा क्यूंकि मुझे आपके एक्टर होने पर कोई आपत्ति नहीं है।

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.