रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन Realme 5i को वियतनाम में लॉन्च करने के बाद भारत में भी पेश कर दिया है। रियमली 5आई पिछले साल लॉन्च हुए Realme 5 का अपग्रेडेड वर्जन है।
Realme 5i को भारत में एक ही वेरियंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। Realme 5i एक्वा ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन कलर वेरियंट में मिलेगा।

फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस 6.0.1 दिया गया है। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। फोन में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा। इसके अलावा गोरिल्ला ग्लास 3 प्लस का प्रोटेक्शन भी है। फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम मिलेगी।
फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का, तीसरा 2 मेगापिक्सल का और चौथा भी 2 मेगापिक्सल का है।
