KOLKATA पहुंचे पीएम मोदी, ममता बनर्जी से की मुलाकात

#WB #INDIA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने दो दिवसीय दौरे के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं। जहां उन्होंने राजभवन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। पीएम मोदी का कोलकाता बंदरगाह ट्रस्ट की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित समारोह में शामिल होने और धरोहर इमारतों को राष्ट्र को समर्पित करने का कार्यक्रम है। इस बीच यह भी खबर आ रही है कि नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर जारी तल्खी के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा कर सकती हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, शनिवार को प्रधानमंत्री कोलकाता में चार धरोहर इमारतों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। बयान में कहा गया है कि इन इमारतों में पुराना करेंसी बिल्डिंग, बेल्वेदेरे हाउस, मेटकॉफ हाउस और विक्टोरिया मेमोरियल हाल शामिल है। संस्कृति मंत्रालय ने इनकी मरम्मत एवं साज सज्जा का काम किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.