
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : आज दिनांक 10 जनवरी 2020 को पुरानी बाजार स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में पौष सुदी पूर्णिमा के अवसर पर श्री शाकंभरी माता महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर 13 घंटे की अखंड ज्योत के साथ-साथ भजन कीर्तन मंगल पाठ और झांकी का आयोजन किया गया था।
पूजा का आरंभ गणेश वंदना के साथ गणेश जी का आवाहन कर मुख्य यजमान सुनील अग्रवाल और वनिता अग्रवाल द्वारा ज्योत प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के अध्यक्ष श्री मोतीलाल छापड़िया, श्रीमती मुन्नी देवी भिंसेरिया, श्रीमती परमेश्वरी देवी ढंढारिया, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्री फतेह चंद्र जी चौधरी और श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर भीमसरिया द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद विष्णु शर्मा एंड पार्टी द्वारा श्री शाकंभरी माता संगीत में मंगल पाठ किया गया जिसमें 90 सुहागन महिलाएं द्वारा मंगल पाठ पढ़ा गया।

मंगल पाठ के बाद उन सुहागिन नारियों को सुहाग पिटारी वह प्रसाद दिया गया दिन में भजन संध्या की रसधार वही जिसमें कोलकाता से आए भजन गायक एवं गायिका निशा सोनी और अभिषेक शर्मा ने प्रस्तुति दी वही दिल्ली से आए सौरव एंड गौरव, प्रख्यात भजन गायिका सोनू मुस्कान, काजल सिंह और राजू टाटा द्वारा भजनों की अनुपम प्रस्तुति की गई। पप्पू एंड ग्रुप झांकी द्वारा लोगों ने जीवंत झांकियों का आनंद लिया इसके बाद महाप्रसाद के भोग के बाद कार्यक्रम का समापन आरती के साथ किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी, पुरुषोत्तम पोद्दार, श्री राम बंका समेत कई गणमान्य लोगों ने मां शाकम्बरी के दर्शन किए। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री श्याम जी भीमसरिया महासचिव प्रदीप सलामपुरिया, संयोजक मनोज सर्राफ, राजेश आर्य, संजय गोस्वामी, सज्जन शर्मा, पहलाद शर्मा, सुशील कंदोई, विमल तोला, अशोक तुलस्यान, सुनील शर्मा, राकेश पोद्दार, ओम प्रकाश चौधरी, दीपक पोद्दार, गोपाल कंदोई, विपिन तोला, आकाश कंदोई आदि सदस्यगण मौजूद रहे।


