MUZAFFARPUR : सक्सेस मिशन के प्रांगण में शौक्षणिक परिचर्चा का आयोजन

#MUZAFFARPUR #BIHAR : दिनांक 11.01.2020 को सक्सेस मिशन के प्रांगण में एक शौक्षणिक परिचर्चा सम्पन्न हुआ। इस शौक्षणिक परिचर्चा में विद्यालय के अभिभावक एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों ने काफी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय निदेशक प्रीतम प्रियदर्शी ने वर्तमान समय मे बच्चों में शिक्षक प्रणाली पर बड़ी ही सरलता से प्रकाश डाला।

सभा मे उपस्थित सृजन ग्रुप ऑफ एडुकेशन के निदेशक डॉ. ए. सी. राय एवं न्यू हेल्प एंड स्कूल के प्राचार्य डॉ. नितेश कुमार ने भी अपने-अपने विचार रखे। सभा का मुख्य विचार बिंदु अबेकस, वैदिक मैथ्स एवं रोबोटिक्स पर अबेकस की जिला समन्वयक मनि सुष्मा झा ने इनकी बारीकियों एवं शिक्षक व्यस्था में इसके महत्व पर प्रकाश डाला।

सभा मे उपस्थित सभी लोगों के बीच पौधा वितरण का कार्यक्रम हुआ साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं जल – जीवन – हरियाली के बारे में जागरूक किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading