नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने बड़ा बयान दिया है। सत्य नडेला ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा कि मुझे लगता है कि जो हो रहा है वह दुखद है, यह बहुत बुरा है। मैं एक ऐसे बांग्लादेशी अप्रवासी को देखना पसंद करूंगा जो भारत में आता है और इंफोसिस का अगला सीईओ बनता है।

BuzzfeedNews के एडिटर-इन-चीफ बेन स्मिथ ने ट्विट कर बताया कि भारत में जन्मे सत्य नडेला ने एक सवाल के जवाब ये बातें कही है। जिसमें उन्होंने कहा है कि हर देश को अपनी सीमाओं को परिभाषित करना चाहिए। राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करना और उसके अनुसार आप्रवासी पॉलिसी तैयार करना चाहिए। और लोकतंत्रों में, यह कुछ ऐसा है कि जनता और उनकी सरकारें बहस कर उन सीमाओं को परिभाषित करेंगी।
