GAYA : शरण में आए हुए की रक्षा करेंगे और घुसपै’ठियों को निकाल भ’गाएंगे – योगी आदित्यनाथ

#BIHAR #INDIA : नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में गया पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि शरण में आए हुए की रक्षा करेंगे और घुसपै’ठियों को निकाल भ’गाएंगे। यह कानून नागरिकता देने के लिए है, लेने के लिए नहीं। जब हमें नागरिकता देनी है तो भयभीत होने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। यह किसी जाति, धर्म, मजहब, क्षेत्र और भाषा का विरोधी नहीं है। योगी मंगलवार को गांधी मैदान में जुटी भीड़ को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून का एनआरसी से कोई मतलब नहीं है। एनआरसी असम के अंदर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से लागू हो रही है। योगी ने घर-घर जाकर नागरिकता कानून समझाने की अपील की। कहा, जिस कानून के लिए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का अभिनंदन होना चाहिए था। भ्र’म फैलाकर मुठ्ठी भर लोगों के द्वारा धर’ना प्र’दर्शन, आगज’नी हो रही है। जिन्हें भारत की प्रगति अच्छी नहीं लगती वो गुम’राह करने का प्रयास कर रहे हैं।

समाज को इसके प्रति जागरूक होना होगा। इससे पहले मंच पर योगी आदित्यनाथ का मंच पर स्वागत विष्णु चरण और गदा देकर सम्मानित किया गया। मंच से डिप्टी सीएम सुशील मोदी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल के अलावा कई नेताओं ने संबोधित किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.