
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : नागरिकता संशो’धन कानून पर देश भर में सरग’र्मिया तेज होती जा रही है. इसी कड़ी में बीजेपी ने भी अपनी कमर कस ली है. सीएए और एनसीआर के समर्थन में देश भर में भाजपा नेता अलग अलग तरीकों से रैली निकाल रहे हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को जिले के साहेबगंज मैदान में आयोजित एक सभा स्थल तक बीजेपी की बाइक रै’ली निकाली गई, लेकिन इस दौरान पूर्व विधायक सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने यातायात निय’मों की धज्जि’या उड़ाते हुए बिना हेलमेट के ही बाइक रैली निकाली.

बाइक रैली में बीजेपी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रंजन कुमार समेत साहेबगंज के पूर्व विधायक राजू कुमार सिंह राजू बाईक के पीछे बैठ कर फोटो खींचाने में व्यस्त रहे और दुर्घटना को भी दावत देनें से भी बाज नही आए, न ही उन्हें बैठा कर बाइक चला रहे कार्यकर्ताओं ने हेलमेट लगाया था. सीएए के समर्थन में पूर्व विधायक राजू कुमार सिंह राजू के नेतृत्व में बड़ादाऊद गाँव से चिउटांहा, देवरिया होते हुए साहेबगंज हाई स्कूल तक निकली गई उक्त तिरंगा यात्रा रैली के दौरान किसी भी भाजपा नेता और कार्यकर्त्ता ने हेलमेट नहीं लगाया था.

बजाप्ता इसके कई फोटो भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं. मोटर व्हीकल ए’क्ट की धज्जि’याँ उड़ाते हुए सीएए के समर्थन में आयोजित रैली कहाँ तक उचित है. बगैर हेलमेट के सैकड़ों बाइक सवारों से नियम-कानूनों की इस तरह से ध’ज्जी उड़ाने पर पुलिस प्रशासन या परिवहन विभाग के किसी भी अधिकारी ने जवाब तलब भी नहीं किया. जहाँ एक ओर सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जिला प्रशासन द्वारा इस दिशा में जाग’रूकता फैलाते हुए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें है, वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन के इस मुहीम को नजर अंदाज करते हुए हमारे समाज के जनप्रतिनिधि जिला प्रशासन के इस मु’हीम में सहयोगी बनने की बजाय कानून के अनुपा’लन में उदा’सीनता बरत रहे हैं.

सितंबर 2019 में देश में नया मोटर व्हीकल ए’क्ट लागू हुआ है. चालान की राशि को कई गुना बढ़ा दिया गया. नियम-कानून अपने जेब में लेकर चलने वालों की तो जैसे शामत आ गई है. धड़ाधड़ चा’लान कटने लगे. किसी की गाड़ी का 60 हजार चा’लान हो गया तो किसी ने अपनी गाड़ी ही फूं’क दी. सोशल मीडिया पर इसके मीम्स बनने लगे और तो और ईएमआई पर चालान चुकाने की बात कही जाने लगी. ये भी कहा गया कि यह देशहित में सरकार द्वारा उठाया गया सरा’हनीय कदम है, अगर इसी तरह चालान कटता रहा तो देश की अर्थव्यवस्था वापस पटरी पर आ जाएगी.

देश का तो पता नहीं लेकिन बिहार की मुजफ्फरपुर पुलिस, यातायात पुलिस या परिवहन विभाग अगर जाग’रुक होती तो जिले के राज’स्व में भारी ब’ढ़ोत्तरी जरूर हो जाती. बता दें कि हाल ही मे जारी मोटर यान नियमावली 1998 के नियम 201 में संशो’धन कर मोटर साइकिल, स्कूटर या मोपेड पर पीछे बैठने वालों को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है.


