
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान लाइमलाइट में बनी रहती हैं । हाल ही में सुहाना खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । इस तस्वीर ने सुहाना को एक बार फिर से सुर्खियों में ला दिया है ।

इस फोटो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है । सुहाना खान की इस फोटो पर फैन्स कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं । तस्वीर में सुहाना मस्तीभरे अंदाज में पोज दे रही हैं ।

सुहाना अपने फैशन सेंस को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं । सुहाना की पिछले दिनों एक शॉर्ट फिल्म रिलीज हुई थी। सुहाना की डेब्यू शॉर्ट फिल्म का नाम ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ है। सुहाना की इस शॉर्ट फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था ।