शबाना आजमी का शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कार ए’क्सीडेंट हो गया था । शबाना से मिलने के लिए अभी तक जोया अख्तर, फरहान अख्तर, अधुना भबानी, हनी ईरानी, शिबानी दांडेकर, फराह खान, रितेश सिधवानी, विक्की कौशल, अनिल कपूर, तब्बू, अनिल अंबानी और विपुल अमृतलाल शाह जैसे बड़े सितारे अस्पताल पहुंचे हैं ।

शबाना की तबीयत को लेकर विपुल शाह का बयान आया है, विपुल शाह ने कहा, ‘शबाना जी की तबीयत ठीक हो रही है । डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा है लेकिन घ’बराने की कोई बात नहीं है । वो बहुत द’र्द में हैं और उन्हें ठीक होने में समय लगेगा । उनका अच्छे से इ’लाज हो रहा है और वो हर बात का जवाब देने में समर्थ हैं ।’
