मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन, बिहार राज्य द्वारा सत्र 2026-29 के अवसर पर निषाद भवन, कच्ची पक्की चौक में एक विशेष कार्यक्रम एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में बिहार सरकार की माननीय मंत्री श्रीमती रामा निषाद, राष्ट्रीय सचिव श्री राजेश कुमार, इंटरनेशनल कमिश्नर श्री अमित मोदक एवं नेशनल चीफ कमिश्नर उमेश कश्यप की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संगठन ने बताया कि बिहार में स्काउटिंग गतिविधियों का व्यापक विस्तार किया जाएगा और सरकारी तथा गैर-सरकारी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में युवाओं को “Serve Man to Reach God” के मूल मंत्र के साथ जोड़ा जाएगा।

साथ ही संगठन ने गैर-संवैधानिक गुटों को समाप्त कर पारदर्शी एवं वैधानिक व्यवस्था के तहत कार्य करने की बात कही। सत्र 2026-29 के लिए एडवोकेट करन कुमार मल्लिक को स्टेट चेयरमैन, मुकेश कुमार राम को स्टेट सेक्रेटरी, प्रतिमा कुमारी को स्टेट ऑर्गेनाइजिंग कमिश्नर गाइड,

अरुण कुमार धारी को स्टेट ट्रेजरर, रणधीर कुमार ठाकुर को असिस्टेंट स्टेट ऑर्गेनाइजिंग कमिश्नर स्काउट तथा संतोष कुमार को स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर नियुक्त किया गया है।


इस अवसर पर मुजफ्फरपुर जिला सचिव डॉ. मनोज कुमार एवं जिला पदाधिकारी छोटू कुमार सहित कई गणमान्य लोग और संगठन के सदस्य मौजूद रहे। संगठन ने जिला स्तर पर प्रशिक्षण, सामाजिक जागरूकता अभियान एवं सेवा कार्यों को तेज करने का भी ऐलान किया।

