GUJARAT : 8वी कक्षा के छात्र के साथ भा’गी 26 साल की एक शिक्षिका, पुलिस है’रान

#GUJARAT #INDIA : गुजरात पुलिस के सामने प्रेम-प्रसंग का एक ऐसा केस आया है जिसके बारे में सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं। गांधीनगर पुलिस को एक सरकारी कर्मचारी ने शिकायत दी 26 साल की एक शिक्षिका उनके 14 साल के लड़के के साथ लाप’ता हो गई है।

शिकायत करने वाला गांधीनगर के उद्योग भवन में तैनात है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार, शिकायत कर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला टीचर ने उसके बेटे को छेड़छा’ड़ भी की है। उनका बेटा अभी 8वीं कक्षा में पढ़ता है। उन्होंने बताया कि लड़का शुक्रवार को शाम 4 बजे से लापता है। उसके साथ उसकी क्लासटीचर भी लापता है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला टीचर के लापता छात्र के साथ कथिततौर पर पिछले एक साल से अंतरंग संबंध हैं। हाल में स्कूल प्रशासन ने इस संबंध में दोनों को चेतावनी दी है। जैसा कि दोनों के संबंध किसी को स्वीकार नहीं हैं इसलिए दोनों ने अपना घर छोड़कर कहीं बाहर जाने का फैसला किया। मामले की जांच देख रहे पुलिसवाले ने बताया कि टीचर का किसी छात्र के साथ ऐसा प्रेम संबंध बहुत ही कम देखने को मिलता है। आरोपी टीचर के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 के तहत गांधीनगर की कलोल सिटी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत के अनुसार आरोपी शिक्षिका कलोल सिटी के दरबारी चौल इलाके की रहने वाली है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading