
बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी का स्टाइल सेंस काफी बोल्ड है। अपनी फिल्म मलंग के प्रमोशन के लिए एक के बाद एक उनके बोल्ड और फैशनेबल अंदाज नजर आ रहें हैं। एक बार फिर दिशा का बोल्ड अंदाज दर्शक इंडियन आइडल के सेट पर देखेंगे। जिसमें वो काले रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं।

अपनी फिल्म मलंग के प्रमोशन में व्यस्त दिशा इंडियन आइडल 11 के सेट पर अपने साथी कलाकारों के साथ पहुंची। जहां पर वो अपने सुपरहिट गाने पर डांस करते दिखेंगी। दिशा के साथ फिल्म के प्रमोशन के लिए अनिल कपूर और आदित्य कपूर भी पहुंचे थे।
काले रंग का ऑफ शोल्डर गाउन दिशा ने पहन रखा था। जिसमें थाई हाई स्लिट कट था।
