MUZAFFARPUR-SITAMARHI निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी निर्वाचक सूची के डाटा इंट्री का सत्यापन अविलंब करें : आयुक्त

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : निर्वाचक सूची प्रेक्षक -सह- आयुक्त तिरहुत प्रमंडल पंकज कुमार द्वारा अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2020 के आधार पर मुजफ्फरपुर एवं सीतामढ़ी जिला के निर्वाचक सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई है। समीक्षा के क्रम में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अविलंब निर्वाचक सूची के डाटा इंट्री का सत्यापन स्वयं करें ताकि डाटा एंट्री की गलती के वजह से निर्वाचक सूची के अशुद्धता से बचा जा सके।

उनके द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार स्त्री पुरुष अनुपात की भी समीक्षा की गई समीक्षा उपरांत निर्देश दिया गया कि सतत अभियान चलाकर सतत अद्धतिकरण के क्रम में सभी मतदान केंद्रों पर लिंगानुपात के आंकड़ों की समीक्षा कर महिला निर्वाचकों का नाम विशेष रूप से जोड़ें। वैसे महिला मतदाता जो शादी होने के कारण स्थान्तरित होकर अपने ससुराल आ गई हो। सामान्यतःऐसे निर्वाचकों का नाम स-समय जुट नहीं पाता है। बैठक में आयुक्त महोदय ने निर्देश दिया कि बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर उनका नाम निर्वाचक सूची में निबंधित कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि विलोपन संबंधी मामले में अपेक्षित सर्तकता बरतें।

उनके द्वारा मतदाताओं की जागरूकता के लिए होर्डिंग्स एवं अन्य माध्यमों से प्रचार प्रसार कराने का भी निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी मुजफ्फरपुर के द्वारा बताया गया की राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले में 50333 रंगीन एपिक कार्ड का वितरण किया जाएगा एवं जिलाधिकारी सीतामढ़ी के द्वारा जानकारी दी गई की राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 67319 रंगीन एपिक कार्ड का वितरण किया जाएगा। आयुक्त के द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह धूमधाम से मनाने का निर्देश दिया गया।

मालूम हो कि जिला स्तरीय रास्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम 25 जनवरी को 11.30 बजे पूर्वाहन में समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा।
बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वह सतत रूप से क्षेत्र भ्रमण कर निर्वाचक सूची से संबंधित कार्यों का अनुश्रवण करें। कहा कि इस कार्य मे लापरवाही एवं कोताही न बरतें। आयुक्त महोदय द्वारा सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया की वह वैसे 20-20 मतदान केंद्रों का निरीक्षण करें जहां लिंगानुपात की स्थिति अच्छी नहीं है। बैठक में मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष, सीतामढ़ी डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा के साथ उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार मिश्रा, उप निदेशक जनसंपर्क कमल सिंह ,दोनो जिलों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading