MUZAFFARPUR : राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर बाल संरक्षण विषय पर कार्यशाला आयोजित

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : आज जिला समाहरणालय के सभागार में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बाल- संरक्षण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष द्वारा किया गया।कार्यशाला में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी- अभिनंदन मंडल ओ एस डी पुलिस अधीक्षक, जिला परियोजना प्रबंधक महिला विकास निगम, अधिवक्ता आशा सिन्हा एवं सीडीपीओ मुशहरी ग्रामीण, उपस्थित थे।

जिला पदाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार बालिकाओ एवं महिलाओं के अधिकार और उनके संरक्षण हेतु सतत प्रयासरत है। उन्होने कहा की पंचायती राज्य में आरक्षण, सरकारी सेवा में आरक्षण आदि इसी दिशा में एक प्रगतिशील कदम हैं।अब वो समय दूर नही है जब महिलाओं का स्थान मर्दो के बराबर होगा। उन्होंने कहा कि समाज के हर क्षेत्र में लड़कियां सफलता का परचम लहरा रही हैं। समाज मे बदलाव दृष्टिगोचर हो रहा है।कहा कि लिंगानुपात में वृद्धि हुई है। डीएम ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किसी विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाली बालिकाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

सहायक निदेशक,बाल संरक्षण इकाई उदय कुमार झा ने बाल अधिकार पर चर्चा के क्रम में चार मौलिक अधिकारों-जीवन का अधिकार,सुरक्षा का अधिकार,विकास और सहभागिता का अधिकार पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यशाला में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी बाल संरक्षण एवं बाल अधिकार तथा बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ अभियान पर अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। कर्याशाला में रमेश रानी अग्रवाल बालिका विद्यालय, बालिका उच्च विद्यालय जूरन छपरा, अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या +2 विद्यालय, रा. बालिका उच्च विद्यालय सराय सैयद अली, राधा देवी बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading