बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की बेटी और अभिनेत्री हीबा शाह के खि’लाफ मुंबई पुलिस ने गैर संज्ञेय अपराध का मा’मला दर्ज किया है।

अभिनेत्री पर एक क्लीनिक के दो कर्मचारियों के साथ मा’रपी’ट का आ’रोप लगा है। दरअसल हीबा शाह पर वेटनरी क्लीनिक में मा’रपी’ट का आ’रोप लगा है। क्लीनिक की ओर से हीबा पर आ’रोप लगाया गया है कि अभिनेत्री ने 16 जनवरी को उनकी 2 महिला कर्मचारियों के साथ मा’रपी’ट की। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

एएनआई ने ट्विटर पर सीसीटीवी फुटेज की तस्वीरें भी साझा की हैं। बता दें कि फेलाइन फाउंडेशन के मुताबिक 16 जनवरी को हीबा अपनी दोस्त की दो बिल्लियों की नसबंदी कराने के लिए यहां पहुचीं थीं। लेकिन किसी वजह से बिल्लियों की नसबंदी नहीं की जा सकी।

जिसकी वजह से हीबा वहां के स्टाफ को ध’मकाने लगीं और अपना रौब जमाने लगीं। बात इतनी बढ़ गई की हीबा वहां मौजूद स्टाफ से मारपीट करने लगीं।पुलिस ने हीबा के खिलाफ IPC 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है और जांच में जुट गई है।