#MUZAFFARPUR : सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल में दो दिवसीय “विंटर कार्निवल” का आयोजन

#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल की गौशाला रोड शाखा के प्रांगण में दो दिवसीय शरद बाल मेले का आयोजन किया गया। इस मेले की शुरुआत विद्यालय के चैयरमैन शरद चंद्रा द्वारा दिप प्रज्जवलित कर को गयी। विद्यालय के प्राचार्य आमोद कुमार दत्त ने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन मे मनोरंजन की भूमिका प्रमुख होती है और इस तरह का आयोजन लोगों में उत्साह की नई उमंग लाता है।

इस मेले में लगभग 25 तरह के खेलों का आयोजन किया गया। इसके साथ अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं के अलग-अलग प्रकार के फ़ूड स्टाल भी लगाए गए जिसमे पिज़्ज़ा और डोमिनोज का स्टॉल सबसे आकर्षक था। बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था भी की गई जिसमे “मिक्की माउस का डेन” आकर्षक केंद्र रहा। बच्चों एवं अभिभावकों के लिए “म्यूजिकल चेयर” की व्यवस्था की गई। साथ ही इनामी कूपन काउंटर पर लोगों की भीड़ लगी रही।

अभिभावकों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने अपने मधुर आवाज में गीत गाकर कर सबका दिल जीत लिया। इस शरद बाल मेले की उत्तम व्यवस्था देखकर अत्यंत आनंदित हुए। इस अवसर पर विद्यालय के चार हज़ार छात्र-छात्राओं के साथ-साथ सभी इंचार्ज एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading