प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की राजधानी नई दिल्ली में एनसीसी कैटेड्स को संबोधित किए। इस कार्यक्रम में उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। कैडेट्स को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एनसीसी, देश की युवाशक्ति में संस्कार, दृढ़ निश्चय और देश के देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का बहुत सशक्त मंच है। ये भावनाएं देश के विकास के साथ सीधी-सीधी जुड़ी हैं।

उन्होंने कहा आज विश्व में हमारे देश की पहचान, युवा देश के रूप में है। देश के 65 प्रतिशत से ज्यादा लोग 35 वर्ष से कम उम्र के हैं। देश युवा है, इसका हमें गर्व है लेकिन देश की सोच युवा हो, यह हमारा दायित्व होना चाहिए।
