बॉलीवुड अदाकारा दीया मिर्जा मंगलवार को जलवायु आपातकाल पर बात करते हुए रो पड़ीं। वह हाल ही में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में पहुंची। यहां उन्होंने जलवायु आ’पातकाल पर बात की। अपनी बात रखते हुए दीया मिर्जा भा’वुक हो गईं और स्टेज पर ही फू’ट-फू’टकर रो’ने लगीं। रोते हुए दीया मिर्जा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, लेकिन उन्हें इस तरह रोना भारी पड़ी गया है।

कई सोशल मीडिया यूजर्स दीया मर्जा को इस तरह से रो’ने पर ट्रोल कर रहे हैं। जलवायु आपातकाल पर बात करते हुए दीया मिर्जा के रोने पर यूजर्स फर्जी बता रहे हैं और उनका मजाक बना रहे हैं। मोक्ष नाम के यूजर ने उनके रो’ने के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘इतनी एक्टिंग फिल्मों में करती तो तुझको जरूर काम मिलता पर तेरा दो’गलापन साफ दिख रहा है ! मुंबई मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए तुम वि’रोध कर रही थीं जो सबसे ज्यादा हरित था ! वहीं अपनी डीजल कि गाड़ी से तुमको पॉल्यूशन नहीं दिखा।’

इतना ही नहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तो दीया मिर्जा की तुलना मशहूर पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग से कर दी। Rosy ने ट्विटर पर दीया मिर्जा के वीडियो पर कमेंट में लिखा, ‘मिलिए दीया मिर्जा से, हमारी देसी- सस्ती ग्रेटा थनबर्ग से।’
Viral Dalsania ने लिखा, ‘#DiaMirza कृपया ऐसे मगरमच्छ के आं’सू बहाना बंद करिए ओर अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम कैसे कर सके उस पर ध्यान दीजिए । जो खुद चमड़े के बैग इस्तेमाल करती हैं वो हमें पर्यावरण की समस्या पर ज्ञान ना दें तो ही बेहतर है।’