संघ लोक सेवा आयोग, ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। बता दें कि श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत प्रवर्तन अधिकारी या लेखा अधिकारी के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। UPSC ने पदों के लिए कुल 421 को अधिसूचित किया है।
पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी जरूरी है।
उम्मीदवार के लिए अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है।

31 जनवरी 2020 ओआरए वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि है
पदों का विवरण-
प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी – 421
आवेदन शुल्क:
जनरल / ओबीसी – रु। 25
एससी / एसटी / पीएच / महिला उम्मीदवार – कोई शुल्क नहीं।
