ASUS ने अपने इस स्मार्टफोन के लिए जारी किया एंड्रॉयड 10

ताइवान की कंपनी आसुस ने अपने यूजर्स को सरप्राइज देते हुए अपने दो साल पुराने स्मार्टफोन ZenFone Max Pro M1 के लिए एंड्रॉयड 10 का बीटा वर्जन जारी किया है। आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 को साल 2018 में लॉन्च किया गया था।

add1

बता दें कि लॉन्चिंग के दौरान ही आसुस ने वादा किया था कि ग्राहकों को एंड्रॉयड 10 और एंड्रॉयड क्यू का अपडेट दिया जाएगा। आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 को पिछले साल अप्रैल में एंड्रॉयड पाई 9.0 का अपडेट मिला।

add

ZenFone Max Pro M1 के लिए एंड्रॉयड 10 का अपडेट 17.2017.1911.407 वर्जन में मिल रहा है। इसकी साइज 1.6GB है। एंड्रॉयड 10 के अपडेट के साथ यूजर्स को सिस्टम वाइड डार्क मोड मिल रहा है। इसके अलावा फुल स्क्रीन नेविगेशन गेस्चर भी मिल रहा है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading