टेलीग्राम के सीईओ Pavel Durov ने व्हाट्सएप पर बड़ा बयान दिया है। पावेल ने कहा है कि व्हाट्सएप का बहुत ख’तरनाक एप है और इससे लाखों यूजर्स के डाटा को ख’तरा है। उन्होंने आगे कहा है कि सभी यूजर्स को मैसेजिंग के लिए टेलीग्राम एप का इस्तेमाल करना चाहिए।
बता दें कि हाल ही में जेफ बेजोस का व्हाट्सएप डाटा लीक हुआ था, जिसके बाद टेलीग्राम के सीईओ पावेल ने व्हाट्सएप इस्तेमाल ना करने की सलाह दी थी।

पावेल ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में लिखा है कि व्हाट्सएप की इस कमी से आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स का डाटा कभी भी ली’क हो सकता है। उन्होंने आगे लिखा है कि इन यूजर्स को व्हाट्सएप की बजाय टेलीग्राम इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि यह प्लेटफॉर्म बहुत सुरक्षित है।
इतना ही नहीं पावेल ने व्हाट्सएप के एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर पर भी नि’शाना साधा है। टेलीग्राम के सीईओ पावेल ने कहा है कि व्हाट्सएप के इस फीचर से यूजर्स का डाटा पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। उन्होंने आगे कहा है कि हम अपने यूजर्स का डाटा पूरी तरह से सुरक्षित रखते है और इस प्लेटफॉर्म पर उनका डाटा कभी ली’क नहीं होगा।
