BIHAR BOARD : आज से शुरू होगी इंटर वार्षिक परीक्षा, परीक्षा केंद्र के आसपास धारा 144 लागू

#BIHAR #INDIA : बिहार बोर्ड इंटर वार्षिक परीक्षा 2020 सोमवार से शुरू होगी। परीक्षा दो पालियों में ली जायेगी। पहली में भौतिकी और दूसरी पाली में कला संकाय के इतिहास की परीक्षा होगी। कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए सख्ती बरती जा रही है। परीक्षा केंद्र के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है।

बिहार बोर्ड ने परीक्षा का दिशा-निर्देश जारी करते हुए इसका पालन करने की हिदायत दी है। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से दस मिनट पहले तक ही प्रवेश मिलेगा। यानी प्रथम पाली 9.30 बजे शुरू होगी, इसके लिए 9.20 तक प्रवेश मिलेगा। वहीं, दूसरी पाली 1.45 से शुरू होगी, इसके लिए प्रवेश 1.35 बजे तक ही मिलेगा।


परीक्षार्थी जूता-मौजा पहनकर नहीं जाएं
परीक्षार्थी जूता-मौजा पहनकर नहीं आएं। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि जो परीक्षार्थी जूता-मौजा में आएंगे, उन्हें उतारना पड़ेगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र और कलम के अलावा कुछ भी नहीं ले जाने दिया जायेगा। परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने और निर्देश को समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है।

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading