BHAGALPUR : सृजन घोटा’ला में जिले के पूर्व डीएम, पूर्व वरीय उपसमाहर्ता और प्रभारी नाजिर के विरुद्ध चा’र्जशीट दाखिल

#BIHAR #INDIA : सृजन घोटा’ला में जिले के एक पूर्व डीएम, पूर्व वरीय उपसमाहर्ता और प्रभारी नाजिर के विरुद्ध चा’र्जशीट दाखिल हुआ है। इसको लेकर शनिवार को समाहरणालय में दिन भर चर्चा होती रही। बताया जा रहा है कि चार्जशीट से संबंधित जानकारी प्रशासन को भी भेजी गयी है। हालांकि अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पूर्व डीएम का सृजन महिला विकास सहयोग समिति लि. सबौर की तत्कालीन सचिव स्व. मनोरमा देवी से अच्छा संबंध था। उनके कार्यकाल में सरकारी विभागों का खाता खुला है। विभिन्न योजनाओं की राशि भी जमा की गयी थी। उनसे जुड़ी संचिकाओं की काफी खोज की गयी थी। लेकिन अभी तक संचिका नहीं मिल पायी। उन्हीं के कार्यकाल के समय के एक वरीय उपसमाहर्ता सह नजारत शाखा के प्रभारी पर चार्जशीट दाखिल होने की चर्चा है।

सीबीआई द्वारा सृजन घोटाला में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इसके पूर्व सीबीआई पूर्व डीएम बीरेन्द्र प्रसाद यादव के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। सृजन घोटाला में पूर्व एडीएम राजीव रंजन सिंह, जयश्री ठाकुर, पूर्व कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार, पूर्व जिला सहकारिता पदाधिकारी पंकज झा सहित तीन पूर्व नाजिर जेल में बंद हैं। बताया जा रहा है कि जांच के बाद और अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। बड़े अफसरों पर हो रही कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading