दो कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A01

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी ए सीरीज के ए01 को वियतनाम में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में लेटेस्ट प्रोसेसर और दमदार कैमरा का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, सैमसंग ने गैलेक्सी ए01 की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

कंपनी ने इस फोन की कीमत VDN 2,790,000 (करीब 8,550 रुपये) रखी है। ग्राहक छह फरवरी से इस फोन को ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे।

add

सैमसंग ने इस फोन में 5.7 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 एसओसी के साथ 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

कैमरे की बात करें तो कंपनी इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को 3,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

add1

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading