#BIHAR #INDIA : दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड सुप्रीमो और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंच साझा किया। एनडीए में जेडीयू की में वापसी के बाद यह पहला मौका था जब नीतीश कुमार और अमित शाह एक मंच पर मौजूद थे। इसे आने वाले बिहार चुनाव को लेकर बड़ा संकेत माना जा रहा है।

इस बीच, बिहार में विपक्षी दल आरजेडी ने पोस्टर जारी करते हुए राज्य की नीतीश सरकार पर हमला बोला है। आरजेडी ने पोस्टर जारी करते हुे कहा कि आज बिहार लूट रहा है और सरकार कुर्सी-कुर्सी खेल रही है।

