
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिले के पारु, देवरिया कथैया और आसपास के इलाकों में ताब’ड़तोड़ कई लू’ट और छि’नतई की घ’टना को अंजा’म देने वाले मुमताज गि’रोह के 5 शा’तिर लु’टेरों को पुलिस ने हथि’यार के साथ गिर’फ्तार कर लिया. गिर’फ्तार अप’राधियों ने लगभग आधा दर्जन लू’ट के मामलों में अपनी संलिप्त’ता स्वीकारी है जिसमे मुख्य रूप से 12 जनवरी की रात लू’ट के दौरान महिला सिपाही अभ्यर्थी को गो’ली मारने की घट’ना भी प्रमुख रूप से शामिल है.

गिर’फ्तार सभी शा’तिर अपरा’धियों के खिलाफ पारु, कथैया और देवरिया में लू’ट, छि’नतई, डकै’ती और ह’त्या के प्रयास के मामले दर्ज है. पुलिस टीम गिर’फ्तार अप’राधियों से पूछताछ, स्वीकारोक्ति बयान और जिले के अन्य थानों से संपर्क साध कर इनके आप’राधिक इतिहास का पता लगा रही है.

आज मंगलवार सुबह मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरैया राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सरैया थाना क्षेत्र के विशुनपुर सरैया स्थित गंडक कॉलोनी में घे’राबंदी कर की गई छा’पेमारी के दौरान 5 शा’तिर हाईवे लुटे’रों को गिर’फ्तार कर लिया. छा’पेमारी के दौरान अन्य अप’राधकर्मी फ’रार होने में सफल रहे. पुलिस टीम ने मौके से 3 मोटरसाइकिल, 03 देशी कट्टा, 315 बो’र के 6 राउंड जि’न्दा कार’तूस, 12 बो’र के 02 जि’न्दा कार’तूस और 9 मोबाइल बरा’मद किया गया.

पकडे गए अपरा’धियों की पहचान विशुनपुर शेरा निवासी रौशन कुमार उर्फ़ चाइनीज, मो. सनाउल, देवरिया बलिया के मो. इबराज, देवरिया कोठी मेहंदीगंज के दीपक कुमार और देवरिया बलिया के अभिषेक कुमार (सभी देवरिया थाना क्षेत्र निवासी) के रूप में की गई है. पुलिस पूछताछ के दौरान गिर’फ्तार अपरा’धियों की निशानदेही पर 5 बाइक, 1 आल्टो कार, दो लैपटॉप, 1 गुप्ती ज’प्त की गई है.

एसएसपी ने बताया की गिर’फ्तार अपरा’धियों के बया’न से कई लू’ट कां’डों का खु’लासा किया गया है, साथ ही इनके बयान के आधार पर कई अन्य कां’डों का खु’लासा होने की संभावना है. अपरा’धियों ने अपने फ’रार सा’थियों के नाम ठि’काने बताये हैं, अपरा’धियों के स्वी’कारोक्ति बयान और बरा’मद मोबाइल के सी’डीआर के आधार पर पुलिस टीम इनके अन्य साथियों की तला’श में छा’पेमारी कर रही है.

डीएसपी पश्चिमी और एसडीपीओ सरैया के नेतृत्व में की गई छा’पेमारी के दौरान देवरिया थानाध्यक्ष संजय स्वरुप, कथैया थानाध्यक्ष सुनील कुमार, पारु थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी, कथैया थाना के पुअनि संतोष कुमार और कथैया, पारु और देवरिया की सश’स्त्र पुलिस बल शामिल थी.

क्या है घटना
रविवार 12 जनवरी की देर रात मुजफ्फरपुर- देवरिया मुख्य मार्ग पर टरवां – मझौलिया गांव के पास सिपाही भर्ती की परीक्षा देकर घर लौट रहे साहेबगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पंचायत के मधुरापुर गांव निवासी शिक्षक राजू कुमार और उनकी भतीजी कविता पर सशस्त्र अपराधियों ने बाइक लू’टने की नीयत से फाय’रिंग कर दी थी, जो कविता के दाहिने हाथ में लगी थी, जिसमे वह घा’यल हो गई थी.
