बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट आसिम रियाज इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। बिग बॉस के घर के अंदर आसिम ने हिमांशी खुराना को शादी के लिए प्रपोज किया। वहीं वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी आसिम की पोल खोलते हुए उनकी घर के बाहर पहले से रही गर्लफ्रैंड के बारे में बताया था। जिसके बाद से ही इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है।
तो वहीं बिग बॉस हाउस के बाहर उनके भाई उमर रियाज टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अदाकारा के साथ झ’गड़े को लेकर चर्चाओं में हैं। छोटे पर्दे की अभिनेत्री सोनल आसिम के भाई उमर रियाज की दोस्त रह चुकी हैं। सोनल ने हाल ही में स्पॉट ब्वॉय को एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने बताया था कि ‘आसिम डेढ़ साल तक अपनी गर्लफ्रेंड श्रुति के साथ लिव-इन में रह रहे थे और उमर ने उन्हें आसिम की गर्लफ्रेंड से मिलवाया भी था’।

सोनल ने अब सोशल मीडिया पर अपनी और आसिम रियाज की कुछ व्हॉट्सएप चैट शेयर की हैं। इस चैट में आसिम के भाई उमर रियाज सोनल को आसिम की लव लाइफ के बारे में बात करने पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं इस दौरान वो सोनल को फ्लॉप एक्ट्रेस और छपरी टिकटॉक तक कह देते हैं।

सोनल ने इन चैट्स को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। हालांकि सोनल का ये अकाउंट आधिकारिक नहीं है। सोनल ने इन चैट्स को वायरल करते हुए लिखा है, ‘देखो सच्चाई सामने आने के बाद उमर रियाज कैसे बिहेव कर रहे हैं। अगर मैं फ्लॉप एक्ट्रेस या छपरी टिकटॉक स्टार भी हूं तो मैं खुश हूं, क्योंकि जो भी हूं अपने दम पर हूं। कम से कम किसी और के फेम पर नहीं जीती।