एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया पावर इयरबड्स को चीन में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस पावर इयरबड्स में दमदार बैटरी और बेहतर साउंड क्वालिटी की सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इस इयरबड्स में गूगल असिस्टेंट भी दिया गया है। कंपनी के लेटेस्ट नोकिया पावर इयरबड्स को भारत में कब पेश किया जाएगा इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।
कंपनी ने इन पावर इयरबड्स की कीमत 699 युआन (करीब 7,108 रुपये) रखी है। ग्राहक इस इयरबड्स को ब्लैक और लाइट ग्रे कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे।

फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस इयरबड्स में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया है। साथ ही यह इयरबड्स आईपीएक्स 7 वाटर रेसिस्टेंट है। इसके अलावा इस पावर इयरबड्स में ऑडियो आउटपुट के लिए 6 एमएम के ड्राइवर्स दिए गए हैं।
एचएमडी ग्लोबल ने इस इयरबड्स में 3,000 एमएएच की बैटरी दी है। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में पूरे 5 घंटे तक काम करेगी। दूसरी तरफ यूजर्स को इस इयरबड्स के केस में 50 एमएएच की बैटरी मिलेगी
