‘मीत ब्रदर्स’ के पिता का मुंबई में हुआ नि’धन

मशहूर गायक और संगीतकार जोड़ी मीत ब्रदर्स के पिता सरदार गुलजार सिंह चंदोक का दिल का दौरा पड़ने से नि’धन हो गया है। गुलजार सिंह लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। पिछले साल ही मीत ब्रदर्स के दोनो भाइयों मनमीत और हरमीत ने अपने माता-पिता की शादी की 45वीं वर्षगांठ दोनों का पुनर्विवाह करके मनाई थी।

add

सरदार गुलजार सिंह को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लोग काफी प्यार करते रहे हैं। खाने पिलाने के बेहद शौकीन गुलजार सिंह घर पर हों तो कोई भी शख्स मीत ब्रदर्स के घर से बिना खाना खाए वापस नहीं हो सकता था। अपने दोनों बेटों को अच्छी परवरिश देना उनका सपना रहा और कुछ अरसा पहले ही वह मध्यप्रदेश छोड़कर पूरी तरह अपने बेटों के पास आ गए थे।

मीत ब्रदर्स के करीबी लोगों के मुताबिक गुलजार सिंह को बुधवार शाम दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तो’ड़ दिया।

add1

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading