चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी ने सी सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन सी 3 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस फोन में लेटेस्ट प्रोसेसर और दमदार कैमरे का सपोर्ट मिलेगा। इससे पहले कंपनी सी 1 और सी 2 को बाजार में उतारा था, जिनको लोगों को बहुत पसंद किया था
ग्राहक इस फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट से खरीद सकेंगे। तो
आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन को दो रैम वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा है, जिसमें 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज शामिल है।
कंपनी ने इस फोन के पहले वेरिएंट की 6,999 रुपये और दूसरे वेरिएंट की 7,999 रुपये कीमत रखी है। इस फोन की सेल फ्लिपकार्ट, कंपनी की आधिकारिक साइट और ऑफलाइन स्टोर पर 14 फरवरी से शुरू हो जाएगी।

फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.8 फीसदी है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी70 चिपसेट दी गई है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
रियलमी ने इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और 2 मेगापिक्सल का लेंस मौजूद है। साथ ही यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
