इसकी जानकारी बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी। प्रथम पाली में विज्ञान और वाणिज्य संकाय के 50 अंकों की हिन्दी विषय की परीक्षा हुई। इसमें पांच लाख 75 हजार 810 परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में विज्ञान, कला वाणिज्य संकाय का कंप्यूटर साइंस और मल्टी मीडिया, योगा-फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा आयोजित की गयी। कंप्यूटर साइंस में दो हजार 163 और मल्टी मीडिया और वेब टेक्नोलॉजी और योगा और फिजिकल एजुकेशन में 93 परीक्षार्थी शामिल हुए। शुक्रवार को प्रथम पाली में गणित विषय की परीक्षा होगी। इसमें कला संकाय में वैकल्पिक विषय के तौर पर गणित विषय लेने वाले परीक्षार्थी भी शामिल होंगे। दूसरी पाली में विज्ञान और वाणिज्य संकाय के वैकल्पिक अंग्रेजी, मैथिली और उर्दू विषय की परीक्षा होगी।

