SAHARSA : दिनदहाड़े अपराधियों ने घर में घुसकर युवक को मारी गोली

SAHARSA : बिहार में क्राइम का स्तर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. अपराधियों ने एक बार फिर बिहार के सहरसा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सदर थाना क्षेत्र के सराही इलाके की बताई जा रही है. जहां दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी. अपराधियों का मनोबल इन दिनों इतना मजबूत होता जा रहा है कि लोग सकते में आ गए है. हर आए दिन लूट, हत्या, रेप जैसी घटना को खुलेआम अंजाम दिया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने उमेश साह की घर में घुस कर गोली मारी. गंभीर स्थिति में उसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया. हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने जाम कर पुलिस विरोधी नारेबाजी की.

मृतक की भाभी अपरधियों का नाम बता कर पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रही है. वहीं, मृतक के भाई और परिजनों के मुताबिक पंद्रह से बीस की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने गांधी पथ निवासी गब्बर मलिक के नेतृत्व में दिनदहाड़े घर में घुस कर गोलियां बरसाई.

बेखौफ अपराधियों ने न सिर्फ उमेश साह की गोली मारकर हत्या की बल्कि घटना का विरोध कर रही घर की महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट भी की.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading