
PATNA : कभी सत्ता की हनक और वीआईपी व्यवस्था के साथ लोगों के बीच घूमने वाली नीतीश सरकार में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा आजकल भागी भागी फिर रही हैं. सबकी नजरों से दूर कहीं छिपी हुईं है. एक वक्ता था जब पुलिस की जिप्सी उनके आगे पीछे घूमा करती थी आज एक वक्त है कि वही पुलिस मंजू वर्मा को चप्पे चप्पे पर खोज रही है और मंजू वर्मा हैं कि सामने आने का नाम ही नहीं ले रही हैं.

सुप्रीम कोर्ट के सख्ती के बाद बिहार पुलिस बैचैन है. वो किसी हाल में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा को गिरफ्तार कर अपनी लाज बचाना चाहती है. सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद बिहार पुलिस की जो किरकिरी हुई है वो किसी से छिपी नहीं है. पुलिस मंजू वर्मा की गिरफ्तारी के लिए पटना, बिहारशरीफ और हाजीपुर, रांची और हजारीबाग के कई ठिकानों पर भी छापेमारी की लेकिन पुलिस के हाथ खाली ही रहे.
यही नहीं पुलिस ने मुजफ्फरपुर में मंजू वर्मा के चचेरे देवर से भी पूछताछ की लेकिन अब तक मंजू वर्मा को कोई क्लू नहीं मिला पाया. आपको बता दें कि आर्म्स एक्ट के मामले में पुलिस लगातार पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की गिरफ्तार करने के फिराक में है.