MUZAFFARPUR : मुश्किलों में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन, थाने में दर्ज हुआ FIR

MUZAFFARPUR : बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. उनके खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर के एक पुलिस थाने में केस दर्ज कराया गया है. रवीना के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई थी. ये शिकायत कोर्ट के आदेश पर की गई थी जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. रवीना टंडन के खिलाफ रोड ट्रैफिक में खलल डालने के लिए केस दर्ज किया गया है.

एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट दीपक कुमार ने काजी मोहम्मदपुर पुलिस स्टेशन को रवीना टंडन के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया था जिसके बाद ये केस दर्ज किया गया है. वकील सुधीर कुमार ओझा की शिकायत के बाद ये केस दर्ज किया गया है. शहर के स्थानीय अधिवक्ता सुधीर ने 12 अक्टूबर को रवीना के मुजफ्फरपुर दौरे के दौरान ट्रैफिक में परेशानी को लेकर कोर्ट में परिवाद दायर किया था जिसके बाद कोर्ट ने 5 नवंबर को केस दर्ज करने का आदेश दिया था.

रवीना टंडन शहर में एक होटल के उद्घाटन करने के लिए मुजफ्फरपुर आई थीं. इस मामले में होटल के मालिक के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई थी. शिकायत थी कि रवीना टंडन की वजह से सड़क पर काफी देर तक जाम लगा रहा जिसमें वो भी बहुत देर तक फंसे रहे. सुधीर ने कोर्ट से निवेदन किया था कि उनकी शिकायत पर गौर किया जाए और मामला दर्ज कर लिया जाए. जिसके बाद शहर के मोहम्मदपुर थाने में कांड संख्या 475/18 के तहत मामला दर्ज हुआ है. हालांकि इस मामले में रवीना की तरफ से अब तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading