MOTIHARI : त्योहार के मौके पर चोरों का आतंक, साफ किया लाखों का माल

MOTIHARI:  त्यौहार के मौके पर एक तरफ जहां लोग भक्ति में डूबे थे वहीं दूसरी तरफ चोरों का आतंक शहर में जारी रहा. शहर हो या देहाती क्षेत्र चोरों का आतंक सभी कोई परेशान है. मोतिहारी में चोरो ने कई घर को सुन कर दिया है. लेकिन पुलिस द्वारा अबतक किसी घटना का उद्भेदन नहीं किया जा सका.

मामला शहर के चांदमारी मुहल्ला का जहां राजेश कुमार के घर का ताला तोड़ दस लाख की आभूषण सहित समान की चोरी हुई है. जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बखरी पंचायत के बबुआवन गांव में देर रात्रि चोरो ने धावा बोला और ललन दास के घर से जेवरात सहित नगद एक लाख दस हजार कि चोरी कर ली.

सुबह जैसे ही घटना की जानकारी लोगों को हुई पुरे गांव में सनसनी फैल गई, वही इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई जिसके बाद पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है चोरों के द्वारा चोरी की इस घटना को अंजाम देने के बाद पीड़ित परिवार काफी परेशान हो गया है, वही गांव वालों को भी अपने सुरक्षा की चिंता सताने लगी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading