ऑनर जल्द 9X सीरीज के सस्ते स्मार्टफोन 9X लाइट को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में इस फोन से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें इसके डिजाइन को देखा जा सकता है।
सूत्रों की मानें तो कंपनी अगामी ऑनर 9X लाइट की कीमत बजट रेंज में रखेगी। उम्मीद की जा रही हैं कि कंपनी के इस फोन को जल्द पेश किया जाएगा।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को इस फोन में 6.59 इंच का आईपीएस एलईडी डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा कंपनी इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 7 एनएम किरिन 810 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम का सपोर्ट दे सकती है।

यह डिवाइस एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और 4 मेगापिक्सल का लेंस मौजूद होगा। वहीं, अब तक फोन के अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली हैं।
ऑनर ने इस फोन को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ भारतीय बाजार में उतारा है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.59 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है।
