शहनाज की ‘शादी’ कराने पर मेकर्स पर पिता ने जताई नाराजगी

‘बिग बॉस 13’ अभी खत्म नहीं हुआ लेकिन घर के दो अहम सदस्यों के साथ कलर्स चैनल ने नए शो का एलान कर दिया है। इस नए शो में शहनाज गिल और पारस छाबड़ा स्वयंवर करते नजर आएंगे।

शहनाज गिल के पिता ने मीडिया से बात करते हुए मेकर्स पर ना’राजगी जताई है। ट्विटर हैंडल द खबरी ने लिखा कि ‘शॉकिंग, शहनाज गिल के पिता स्वयंवर अरेंज करने को लेकर मेकर्स पर भड़के हैं। उन्होंने कहा कि वो ये होने नहीं देंगे। अगर ऐसा होता है तो वो शिवसेना की मदद लेंगे। शहनाज के पिता शिवसेना के सदस्य हैं।’

पोस्ट किए एक वीडियो में दावा किया गया है कि शहनाज के पिता ने कहा कि ‘चैनल के साथ हमारी मीटिंग है। अगर चैनल नहीं माना तो हम इसके लिए महाराष्ट्र की बड़ी पार्टी शिवसेना की मदद लेंगे।’

add

शहनाज गिल के पिता कहते हैं कि ‘मेरी बेटी को कटरीना कैफ से राखी सावंत बनाना चाहते हैं। मेरी बेटी की ये शादी नहीं होने दूंगा। इन लोगों को पता था कि शहनाज शो जीत सकती है लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला को शो जिताने के लिए मेकर्स ने ये प्लानिंग की है।

इसी वजह से शो का प्रोमो पहले ही जारी कर दिया गया है जिससे शहनाज को कम वोट मिले।’ शहनाज के पिता ने आगे कहा कि ‘मेकर्स ने शहनाज को पूरे सीजन के केवल 10 लाख रुपये दिए हैं। 10 लाख देकर वो मेरी बेटी से क्या-क्या नहीं करवा रहे हैं। बाकी लोगों ने दो-ढाई करोड़ तक लिया है लेकिन उतना योगदान नहीं दिया।

add 1

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading