दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने अपने लाइट वर्जन के एंड्रॉयड यूजर्स के लिए डार्क मोड लॉन्च किया है। इसके अलावा कंपनी जल्द इस फीचर को आईओएस यूजर्स के लिए पेश करेगी। आपको बता दें कि डार्क मोड की जानकारी टेक्नोलॉजी साइट एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट से मिली है।
डार्क मोड का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले फेसबुक लाइट का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा। डाउनलोडिंग पूरी होने के बाद लॉग-इन कर सेटिंग में जाना होगा और डार्क मोड के विकल्प को ऑन करना पड़ेगा। इसके बाद फेसबुक लाइट का इंटरफेस पूरी तरह से ब्लैक हो जाएगा।

इस ही तरह से यूजर्स इस फीचर को ऑफ भी कर सकते हैं। वहीं, कंपनी फरवरी के आखिर तक इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए जारी करेगी।
व्हाट्सएप ने जनवरी में एंड्रॉयड बीटा वर्जन के यूजर्स के लिए डार्क मोड लॉन्च किया था। इस फीचर के एक्टिवेट होने के बाद व्हाट्सएप का बैकग्राउंड का रंग पूरी तरह डार्क ग्रीन हो जाएगा।
वहीं, यूजर्स इस फीचर को थीम सेक्शन में जाकर एक्टिवेट कर सकेंगे। हालांकि, व्हाट्सएप ने अब तक इस फीचर की स्टेबल वर्जन पर लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
