बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत की अगली फिल्म ‘तेजस’ से उनका पहला लुक सामने आ चुका है। कंगना की टीम ने सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह एयरफोर्स पायलट के तौर पर नजर आ रही हैं। कंगना के पीछे एक ल’ड़ाकू विमान भी नजर आ रहा है।

इस तस्वीर को साझा करते हुए कंगना की टीम ने कैप्शन में लिखा, ‘सेना की उन सभी बहादुर और मजबूत महिलाओं के लिए जो देश के लिए दिन-रात न्यौछावर कर देती हैं।

कंगना अपनी अगली फिल्म में एयरफोर्स पायलट का किरदार अदा करेंगी। फिल्म का नाम तेजस होगा।’ गौरतलब है कि फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा कर रहे हैं वहीं इसे रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस करेंगे।