राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में त’लाक को लेकर वि’वादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि त’लाक के ज्यादातर मामले पढ़े-लिखे और संपन्न परिवारों में ही देखने को मिल रहे हैं। इन दिनों शिक्षा और आर्थिक संपन्नता के साथ लोगों में घ’मंड भी आ रहा है, जिसके कारण परिवार टू’ट रहे हैं।
सर संघ चालक ने यह भी कहा कि भारत में हिंदू समाज का कोई विकल्प नहीं है। मोहन भागवत के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।

अब मोहन भागवत के इस बयान पर बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोनम कपूर ने ट्विटर पर मोहन भागवत की आ’लोचना की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, कौन समझदार इंसान ऐसी बातें करता है? पिछड़ा हुआ मू’र्खतापूर्ण बयान।
सोनम कपूर के इस ट्वीट पर कई उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोनम कपूर के इस ट्वीट को लेकर कोई सोशल मीडिया यूजर्स बंटे हुए दिखाई दे रहे हैं।
