‘बिग बॉस 13’ के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला इन दिनों सेलिब्रेशन को एंजॉय कर रहे हैं। बिग बॉस सीजन 11 की विजेता शिल्पा शिंदे ने सिद्धार्थ पर कई बड़े आ’रोप लगाए थे। अब पहली बार सिद्धार्थ का इस पर बयान आया है।

शिल्पा ने बताया था कि सिद्धार्थ के साथ वो 2010-11 में रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया लेकिन अफेयर के दौरान सिद्धार्थ का रवैया गा’लीग’लौज से भरा था।

वो कई बार शिल्पा के साथ मा’रपी’ट करते थे। टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट से बात करते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि ‘मैं शिल्पा को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं और मुझे नहीं लगता वो इस तरह की इंसान हैं जो इस तरह की कोई भी बात करेंगी। मैं अभी घर से बाहर ही आया हूं। मुझे देखना पड़ेगा कि उन्होंने क्या कहा है।’