बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। बोर्ड ने इसे यूए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज करने की अनुमति दी है। यह जानकारी फिल्म के निर्माता भूषण कुमार से लेकर कलाकारों ने भी साझा की।
भूषण कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने जताया प्यार! देखिए ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ सह परिवार।’ फिल्म की समय सीमा 119 मिनट 37 सेकेंड निश्चित की गई है। यह फिल्म हितेश केवल्या द्वारा लिखित और निर्देशित है।

फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, गजराज राव, मानवी गागरू, सुनीता राजवार और मनु ऋषि मुख्य किरदार में हैं।
फिल्म में आयुष्मान और जितेंद्र समलैंगिक व्यक्तियों के किरदार में है जो एक दूसरे से प्यार करते हैं।
