आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों अपने एक बयान की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। बीते दिनों अहमदाबाद की एक सभा में उन्होंने कहा था कि त’लाक के ज्यादातर मामले पढ़े-लिखे और संपन्न परिवारों में ही देखने को मिल रहे हैं।
इन दिनों शिक्षा और आर्थिक संपन्नता के साथ लोगों में घमंड भी आ रहा है, जिसके कारण परिवार टूट रहे हैं। उनके इस बयान की चौतरफा निंदा हो रही है।

कई बॉलीवुड सितारे मोहन भागवत के बयान की आ’लोचना कर रहे हैं। अभिनेत्री सोनम कपूर के बाद बॉलीवुड केे मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुभव सिन्हा ने मोहन भागवत के इस बयान पर तंज कसा है। अनुभव सिन्हा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘मुसलमान का ट्रिपल तलाक अनपढ़ होने के कारण होता है। हिंदू का तलाक पढ़ाई लिखाई से होता है। ठीक है????’
अनुभव सिन्हा की इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बहुत से लोग कमेंट के जरिए मोहन भागवत के बयान का समर्थन तो कुछ आलोचना कर रहे हैं।
