बिग बॉस 13 के फर्स्ट रनर अप रहे आसिम के बाहर आने के बाद खबर आई कि करण जौहर उन्हें लेकर ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3’ बनाएंगे। फिल्म में आसिम के अपोजिट शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को लॉन्च किया जाएगा। पिछले दो-तीन दिनों से ये खबर वायरल हो रही है लेकिन किसी ने इस खबर की पुष्टि नहीं की थी

अब करण जौहर ने एक ट्वीट के जरिए SOTY 3 को लेकर बयान दिया है । करण जौहर ने लिखा, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3′ को लेकर बनने वाली यह कहानियां बिल्कुल निराधार हैं । इस बात को प्रसारित करने वाले सभी लोगों से मेरा अनुरोध है कि कृप्या इसे बंद करें ।’
करण जौहर के इस ट्वीट से साफ है कि ना ही वो SOTY 3 बनाने जा रहे हैं और ना ही वो आसिम रियाज को लॉन्च करेंगे ।
