भारत में DTH ऑपरेटर्स अपने ग्राहकों को लगातार नई सुविधाएं देने के लिए काम कर रहे हैं। अब इसी कड़ी में Dish TV ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ा एलान किया है।
Dish TV ने अपने ग्राहकों को सेटटॉप के साथ लाइफटाइम वारंटी देने का एलान किया है। Dish TV की यह सुविधा स्टैंडर्ड डेफिनेशन (SD) और हाई डेफिनेशन (HD) सेटटॉप बॉक्स के साथ मिलेगी। नए ग्राहकों के लिए Dish TV तीन सेटटॉप बॉक्स दे रही है जिनमें DishNXT, DishNXT HD और Dish SMRT Hub शामिल हैं।

इनमें से दो सेटटॉप बॉक्स के साथ कंपनी लाइफटाइम वारंटी दे रही है, जबकि Dish SMRT Hub के साथ एक साल की वारंटी मिलेगी।
हालांकि यह सुविधा सिर्फ नए ग्राहकों के लिए है। कंपनी ने इसकी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है।
