लैक्मे फैशन वीक पिछले एक सप्ताह से चल रहा था। जिसमें बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक की हस्तियों का जलवा रैंप पर दिखा था। जिसमें करीना कपूर से लेकर सारा अली खान, तारा सुतारिया और जान्हवी कपूर भी शामिल थीं।

हांलाकि इसके साथ ही एक और अभिनेत्री थी जिसने रैंप पर जलवा दिखाया और सबका ध्यान खींचने में कामयाब रहीं। वो हैं नोरा फतेही। नोरा ने लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर काले रंग का बॉडी मोनोक्रोम ड्रेस पहना था।

नोरा के काले रंग का कार्सेट ड्रेस पहना था जिसको गौरी एंड नयनिका ने डिजाइन किया था। रेड लिप्स और साइड पार्टिंग हेयर में नोरा ने इस गाउन को बड़े ही ग्रेसफुली कैरी किया था। इस गाउन में सफेद रंग की ट्रेल भी लगी हुई थी।