इस दिन मार्केट में दस्तक देगा Honor 9X Pro

ऑनर 24 फरवरी के दिन लेटेस्ट स्मार्टफोन 9 एक्स प्रो को स्पेन के बार्सिलोना में लॉन्च करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक टीजर जारी किया था।

फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक वाला किरिन 810 एसओसी और पॉप-अप सेल्फी कैमरा मिल सकता है। वहीं, कंपनी ने इससे पहले ऑनर 9 एक्स स्मार्टफोन को पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ भारतीय बाजार में उतारा था।

कंपनी ने इस फोन को 8 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट के साथ चीन में पेश किया था। कंपनी ने इस फोन के पहले वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 2,199 (करीब 22,000 रुपये) और दूसरे वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 2,399 (करीब 24,000 रुपये) रखी थी।

add

इस फोन में 6.59 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,340 x 1,080 पिक्सल है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में एआई तकनीक से लैस Kirin 810 प्रोसेसर का सपोर्ट मिल सकता है।

कैमरे की बात करें तो कंपनी ने इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देगी, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस मौजूद है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है।

add 1

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading